November 2, 2026 8:11 pm

नहर में गिरी बाइक, AKS यूनिवर्सिटी के चार छात्र डूबे*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

     दो छात्रों की मौके पर मौत

*रीवा समाचार/Ⓜ️/S✍🏻*

सतना जिले के मेडिकल कॉलेज के पीछे नहर मे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी छात्र AKS यूनिवर्सिटी के थे और हादसे के वक्त दो बाइकों पर सवार होकर गुजर रहे थे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों पर सवार चार छात्र मेडिकल कॉलेज के पास से गुजर रहे थे, तभी एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। अपने दोस्तों को बचाने के लिए दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य छात्र भी नहर में कूद पड़े, लेकिन इस प्रयास में दो छात्रों अनुराग सिंह और विकास पांडेय की डूबने से मौत हो गई। वहीं, अखिल सिंह और ऋषभ सिंह को हादसे में स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बाइक का असंतुलन बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें