November 2, 2026 8:10 pm

नप सिरमौर में सफाई संरक्षक की अर्धवार्षिकी आयु पर हुआ विदाई समारोह

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्मचारी निष्ठा से करे नौकरी, उसकी पहचान होती है : सीएमओ

रीवा/सिरमौर
नगर परिषद सिरमौर में 40 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सफाई संरक्षक ममता स्वीपर को गरिमामयी समरोह मे विदाई दी गई ।
अश्वनी तिवारी जन संपर्क प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा की विदाई का पल भावुक होता है । लेकिन कर्मचारी की पहचान उसके सेवा काल में निष्ठा पूर्ण किए गए कार्यों से होती है । आपके द्वारा 40 वर्ष तक नगर को अपनी सेवा दी । इसके लिए याद किया जाएगा ।
श्री सिंह ने ममता स्वीपर के कार्यकाल पर भी प्रकाश डाला एवम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके समस्त स्वायत्त भुगतान का प्रमाण पत्र भी दिया ।

इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार पांडेय ने सफाई संरक्षक ममता के सेवा काल पर प्रकाश डाला एवम विदाई पर नई जिम्मेदारी का अहसास दिलाया ।
उपयंत्री श्रीमती प्रिया शुक्ला ने कहा कि कर्मचारी अपनी सेवा में निर्विवाद सेवा निवृत्त हो जाय सबसे बड़ी चुनौती है। ममता ने अपनी नगर में पूरी निष्ठा से कार्य किया जो याद रखा जायेगा ।
पार्षद श्री विशाल गुप्ता, पार्षद श्री अमरजीत दाहिया, श्री अशोक यादव, स्वच्छता प्रभारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, श्री शिवनाथ स्वीपर ने भी विचार व्यक्त किए।

शाल श्रीफल से सीएमओ,उपयंत्री ने किया सम्मानित

कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सफाई संरक्षक श्री ममता स्वीपर की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर परिवार जनों के साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सिरमौर श्री संतोष कुमार सिंह एवम उपयंत्री श्रीमती प्रिया शुक्ला के द्वारा गुलदस्ता बुके देने के वाद शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। परिवार जनों के द्वारा तिलक, माल्यार्पण ,बुके भेटकर सम्मानित किया गया।

बैंड बाजे के साथ सीएमओ ने पहुंचाया घर

सफाई संरक्षक ममता स्वीपर को विदाई समारोह के वाद परिवार जनों के साथ बैंड बाजा के साथ सीएमओ की गाडी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह एवम उपयंत्री श्रीमती प्रिया शुक्ला सहित निकाय के कर्मचारी अनिमेष पांडेय, किशन सिंह, शकर सुवन द्विवेदी, शिव प्रकाश द्विवेदी, दीपक सोनी, राम अशोक कुशवाहा, मुकेश पाण्डेय, सतेंद्र तिवारी, सुमित द्विवेदी, उमेश राल्ही, ओम प्रकाश अग्निहोत्री, प्रदीप सिंह , मेवालाल , अजय, बैकल,गीता,रमाकांत,धीरज,अशोक ने सम्मान पूर्वक निज निवास तक पहुंचाया ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें