November 2, 2026 8:48 pm

अपराध नियंत्रण व सुरक्षा के मद्देनजर रेवाड़ी पुलिस की बड़ी पहल: टैक्सी और ट्रांसपोर्ट गाड़ियों में अनिवार्य होगा GPS सिस्टम, बुकिंग से पहले रखना होगा सवारी का पूरा बायोडाटा

डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण ने थाना कसोला में ली टैक्सी चालकों व ट्रांसपोर्टरों की अहम बैठक।यात्रियों की सुरक्षा और वाहनों की निगरानी के लिए पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 17 जून -चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

आमजन की सुरक्षा, अपराधों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने एक विशेष पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आज थाना कसोला परिसर में जिला के सभी टैक्सी चालकों, गाड़ी मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण ने की।

बैठक के दौरान डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने उपस्थित सभी टैक्सी चालकों व ट्रांसपोर्टरों को सुरक्षा के मद्देनजर अत्यंत आवश्यक व कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के मानकों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

——–

*बैठक में दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश:*

*अनिवार्य GPS सिस्टम:* डीएसपी ने सभी वाहन मालिकों को निर्देश दिए कि वे अपनी सभी टैक्सियों और कमर्शियल गाड़ियों में तुरंत GPS (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगवाएं। इससे गाड़ी की लाइव लोकेशन ट्रैक हो सकेगी, जिससे किसी भी अनहोनी या आपातकालीन स्थिति में पुलिस को तुरंत मदद पहुंचाने में आसानी होगी।

 

*सवारी का पूरा बायोडाटा (सत्यापन):* किसी भी सवारी की बुकिंग करने से पहले उसका पूरा नाम, मोबाइल नंबर, स्थाई पता और पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस) का रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। बिना पहचान सुनिश्चित किए किसी भी अनजान व्यक्ति को गाड़ी बुक न की जाए।

 

*संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना:* यदि कोई सवारी या व्यक्ति संदेहास्पद प्रतीत होता है या उसके पास कोई संदिग्ध सामान दिखाई देता है, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डॉयल 112 पर दें।

 

*नियमों का पालन व दुर्व्यवहार पर रोक:* चालकों को हिदायत दी गई कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, ओवरस्पीडिंग से बचें और सवारियों (विशेषकर महिलाओं व बुजुर्गों) के साथ अत्यंत शालीनता व सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।

 

*पुलिस अधिकारी रहे मौजूद*

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक में डीएसपी बावल के साथ साथ प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सुबे सिंह,प्रबंधक थाना धारूहेड़ा निरीक्षक कबूल सिंह, प्रबंधक थाना कसोला निरीक्षक सतीश कुमार व प्रबंधक थाना बावल निरीक्षक फूल कुमार शामिल थे।

इस अवसर पर सभी थाना प्रबंधकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों से संवाद किया और उन्हें पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

*डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि टैक्सी चालक और ट्रांसपोर्टर हमारे समाज और सुरक्षा व्यवस्था की एक अहम कड़ी हैं। रात-दिन सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जीपीएस सिस्टम और सवारी का बायोडाटा रखने से न केवल अपराधियों में खौफ पैदा होगा, बल्कि खुद चालक और उनकी गाड़ियां भी सुरक्षित रहेंगी। पुलिस प्रशासन इस मुहिम को सख्ती से लागू करवाएगा।”

बैठक के अंत में उपस्थित सभी ट्रांसपोर्टरों और टैक्सी चालकों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करने का आश्वासन दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें