Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी सहयोगी संवाददाता डॉ राजकुमार यादव
आज रेवाड़ी राव तुला राम स्टेडियम में खेल कराटे महाकुंभ राज्य स्तरीय खेल चयन किया गया। जिसमें जिला खेल अधिकारी ममता देवी मुख्य रूप से उपस्थित रही। खेल अधिकारी के अलावा अमित, पवन कुमार, सुनील खत्री, सतीश यादव, दयानंद सिंह, सचिन व आशा कराटे चयन के समय में मौजूद रहे। वहीं जिले से विभिन्न क्षेत्र से आए हुए कराटे खिलाड़ियों ने अपना भाग्य आजमाया
धारूहेड़ा से खुशी तिवारी, व अन्य जगहों से श्वेता, दलवेंदर, प्रीति, सिद्धार्थ, जतिन, तरुण, योगेश, बिपिन, नतानशा, विकास, इशांत, मंशु, प्रदीप आदि मेधावी खिलाड़ी जिला स्तर प्रतियोगिता में विजेता रहे व इसी शुभ कामनाओं के साथ अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मै अपना भाग्य आजमाएंगे
बता दे इन में से ज्यादातर खिलाड़ियों को जय हिंद मार्शल आर्ट एकेडमी धारूहेड़ा ने प्रशिक्षण का योगदान दिया है











