November 2, 2026 10:41 pm

धारूहेड़ा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, अजय जांगड़ा के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

धारूहेड़ा 24 अप्रैल के ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा ने आज भव्य रोड शो के साथ नामांकन दाखिल कर अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया।

कैबिनेट मंत्री राजेश नागर, जिला प्रभारी नसीम अहमद और जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में भाजपा के दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आए।

शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते विशाल काफिले और गूंजते नारों ने पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।

नेताओं ने एक सुर में कहा कि धारूहेड़ा की जनता विकास और काम की राजनीति को चुनेगी, और भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा इस विश्वास पर खरे उतरेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से मैदान में हैं और जीत का संकल्प ले चुके हैं।

अजय जांगड़ा ने कहा कि उनका लक्ष्य धारूहेड़ा को आधुनिक और आदर्श नगर पालिका बनाना है।

नामांकन के इस शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें