November 2, 2026 9:44 pm

धारूहेड़ा में जगह-जगह जलभराव; मानसून की बारिश में सड़कें बनीं तालाब 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 31 जुलाई जिला  रिपोर्टर  दीपक तिवारी

कस्बा धारूहेड़ा में वीरवार को हुई तेज बारिश ने शहर को पूरी तरह जलमग्न कर दिया, जिससे एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खुलकर सामने आ गई। सड़कों पर जगह जगह पानी भरने से जहां यातायात बाधित होता दिखाई दिया। वहीं आमजन को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कस्बे के निचले इलाकों में भारी मात्रा में पानी भर गया और कई घंटों तक जलभराव बना रहा। यह हाल तो तब है, जब पिछले दिनों मंत्री विपुल गोयल, डीसी और डीएमसी ने बरसात से पहले तमाम नाले साफ कराने के निर्देश दिए थे, जो केवल हवा में ही रह गए और कस्बा के नाले साफ नहीं हो पाए है और यह उसी का नतीजा कहा जा सकता है।

लोगों की माने तो कस्बे में जलभराव की मुख्य समस्या बास रोड, दिल्ली रोड, भगत सिंह चौक के पास ज्यादा नजर आ रही है। ऐसे में लोग प्रशासन को बुरी तरह कोसने को विवश हैं। वहीं कस्बे के जागरूक नागरिक एवं सेवानिवृत्त अधिकारी जेपी यादव ने इसे लेकर एक्स पर सरकार और प्रशासन को चेताने का भी काम किया है।

यहां य़ह गौरतलब है कि नगर पालिका ने 130 सफाई कर्मचारी रखे हुए हैं, लेकिन मौके पर निरीक्षण किया जाए तो चंद कर्मचारी ही नजर आएंगे।

वहीं जब इसे लेकर नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नालों की सफाई का काम समय से पहले ही करा दिया गया था, लेकिन कुछ जगहों पर लोगों ने नाले बंद कर दिए, जिसके कारण नालों में पानी नहीं जाने की वजह से जलभराव की समस्या है। मगर कुछ भी हो, ऐसे में सवाल यह है कि अगर वाकई नालों की सफाई हुई थी तो फिर ये जलभराव की समस्या आखिर क्यों सामने आ रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें