November 2, 2026 9:37 pm

जिला रेवाड़ी कस्बा धारूहेड़ा के सेक्टर-4 व 6 के लिए हाईवे से उचित निकासी का काम 15 तक होगा पूरा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय राज्य मंत्री मल्होत्रा ने पत्र जारी कर दी जानकारी

रेवाड़ी 29 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

धारूहेड़ा के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली-जयपुर हाईवे से धारूहेड़ा सेक्टर-4 और सेक्टर-6 की ओर जाने वाले सही एग्जिट (निकासी मार्ग) और संकेतक बोडों की स्थापना का कार्य अब जल्द ही पूरा होगा। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने एक आधिकारिक पत्र के

 

माध्यम से दी।

 

यह पत्र प्रधुमन जैन, सदस्य कार्यकारिणी, श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर धारूहेड़ा, को संबोधित है, जिन्होंने 2 जुलाई 2025 को मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा था। उनके पत्र के जवाब में हर्ष मल्होत्रा ने लिखा है कि इस

 

विषय में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और उन्हें सूचित किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण उनके निर्देशों का पालन कर रहा है। मंत्री ने यह भी आश्वस्त किया है कि यह कार्य 15 अगस्त 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह निर्णय धारूहेड़ा के

 

सेक्टर-4 और 6 में रहने वाले नागरिकों के साथ ही कस्बे व औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिदिन आने वाले हजारों लोगों के लिए यातायात की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, जो लंबे समय से हाईवे से सीधा और सुरक्षित रास्ता न होने की समस्या का सामना कर रहे हैं। साथ ही, संकेतक बोडों की स्थापना से बाहरी लोगों को भी इन क्षेत्रों तक पहुंचने में आसानी होगी।

 

प्रधुमन जैन ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, जिससे धारूहेड़ा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें