November 2, 2026 9:40 pm

धर्म पूछकर सिक्योरिटी गार्डों पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार — ATS कर रही जांच

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीरा रोड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां धर्म पूछकर दो सिक्योरिटी गार्डों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में दोनों गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 27 अप्रैल 2026 की तड़के सुबह नया नगर इलाके में स्थित ‘अस्मिता ग्रांड मैन्सन’ नामक निर्माणाधीन इमारत में हुई। यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड सुब्रतो सेन और सुपरवाइजर राजकुमार मिश्रा पर आरोपी जैब जुबैर अंसारी ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले मौके पर आया और मस्जिद का रास्ता पूछकर चला गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा और गार्डों से उनका धर्म पूछने लगा। आरोप है कि उसने ‘कलमा’ सुनाने को कहा और ऐसा न करने पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में घायल सुब्रतो सेन ने बताया कि आरोपी ने पहले उन पर हमला किया और बाद में सुपरवाइजर के केबिन में घुसकर राजकुमार मिश्रा पर भी वार किया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार सुब्रतो सेन खतरे से बाहर हैं, जबकि राजकुमार मिश्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज के आधार पर महज 90 मिनट के भीतर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच महाराष्ट्र ATS को सौंप दी गई है। जांच के दौरान आरोपी के घर से कुछ संदिग्ध नोट्स बरामद हुए हैं, जिनमें कथित तौर पर आतंकी संगठन से जुड़ने की बात लिखी पाई गई है। फिलहाल आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

पुलिस और जांच एजेंसियां इस घटना को संभावित ‘लोन वुल्फ’ हमले के एंगल से भी जांच रही हैं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

 

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें