रेवाड़ी, 28 अप्रैल प्रदेश ब्यूरो चीफ दीपक तिवरी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। नामांकन छंटनी और नाम वापस लेने के बाद रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के लिए 6 और धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरपर्सन के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों के पार्षद पदों के लिए नामांकन छंटनी और नाम वापस लेने के बाद 155 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका के 18 वार्डों के पार्षद पदों के लिए नामांकन छंटनी और नाम वापस लेने के बाद 62 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। धारूहेड़ा चयरमैन को लेकर असमंजस मै लोग धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में चयेरमैन उम्मीदवारों की घमासान कहीं भाजपा, कहीं कांग्रेस आपस में ताल ठोके है। वहीं कई अन्य आजाद उम्मीदवार हैं जिन्होंने मात्र जनता के साथ खड़े दिख रहे हैं। धारूहेड़ा का विकास का मुद्दा राजस्थान भिवाड़ी से केमिकल युक्त पानी धारूहेड़ा के आसपास एरिया को हानि पहुंचाने में लगा हुआ है। नहीं तो इस केमिकल युक्त पानी का कोई समाधान हो सका दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। दोनों सरकार आपस में कई बार बैठक कर चुकी है। जनता इसी विश्वास पर रासायनिक युक्त गंदा पानी कब धारूहेड़ा मे ना आये। आचार संहिता लगने के बाद बस स्टैंड का भी कार्य अधूरे में पड़ा है। शहर में कई जगह गंदगी का ढेर पड़ा है। धारूहेड़ा में स्टेडियम का भी बुरा हाल है। कागजों में स्टेडियम दिखता है। जमीनी स्तर पर देखा जाए तो वहां आसपास कूड़े का देर मिलता है। खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। सभी उम्मीदवार जनता को लुभाने में बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। क्या धारूहेड़ा का कभी विकास हो सकता है या नहीं।











