November 3, 2026 11:51 pm

दावथू स्थित पुरातात्विक स्थल पर शोध के लिए पहुंची विदेशी शोधार्थियों की टीम 

मनोज कुमार (जहानाबाद )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंग्लैंड की राजधानी लन्दन से रिसर्च स्कॉलर का टीम सोमवार को पुरातात्विक अवशेषों अवशेष को देखने ऐतिहासिक गांव दावथू पहुंचे। इंग्लैंड से आए रिसर्चर लक्ष्मी ग्रीव्स फिओना बकी

साक्षी अहलावत एवं सुष्मिता नंदिनी  देवस्तू (दावथू)गांव पहुंचकर वहां पर पुरातात्विक धरोहर एवं अवशेषों का अवलोकन किया। खासकर इंग्लैंड की ग्रीव्स एवं फिओना तो  गांव में सूर्य मंदिर एवं स्तूप को देखकर कहां की है ऐसा पुरातात्विक अवशेष अभी तक उन्होंने नहीं देखा है

यह अद्वितीय है। टीम के साथ चल रही लक्ष्मी ग्रीव्स ने बताया कि इस मंदिर की एवं पुरातात्विक धरोहर छठी सातवीं शताब्दी का बना हुआ है। जबकि यहां की प्रतिमाएं 12वीं सदी की लगती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण एवं पुरातात्विक धरोहर को संरक्षित करने की जरूरत है। वह भारत भ्रमण के क्रम में यहां आकर काफी अच्छा अनुभव रहा है। वही टीम में शामिल साक्षी अहलावत ने बताया कि यह स्थल काफी पुरातात्विक धरोहरों का खजाना अपने अंदर समाए हुए है। मौके पर मौजूद दावथू गांव के ग्रामीण एवं वरिष्ठ पुजारी पंडित परमानंद जी पाठक श्याम नारायण सिंह, जिस्नु पांडेय आदि से मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। टीम में मौजूद सुष्मिता नंदिनी ने कहा कि इस गांव में काफी पुरातात्विक संभावनाएं हैं। इस पर काफी अनुसंधान करने की जरूरत है। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें