November 2, 2026 9:49 pm

झंडी गाँव में जोरदार कबड्डी मुकाबला, सम्पूर्णनगर बना चैंपियन झंडी लालपुर ग्राम सभा 23 नवंबर 2025

निघासन के लालपुर ग्राम सभा के झंडी गाँव में रविवार को आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट रोमांच और उत्साह से भरा रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसेनजीत (मन्नू), बोझिया फ़ार्म ने पहुँचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। खिलाड़ियों की फुर्ती और दर्शकों का उत्साह पूरे मैदान में ऊर्जा भर रहा था कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल न केवल शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। टूर्नामेंट का संचालन रफ़त हुसैन द्वारा पूरी निष्ठा से किया गया, और गाँव के युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई टूर्नामेंट का सबसे प्रमुख आकर्षण रहा ट्रॉफी वितरण, जिसे सैयद काज़िम हुसैन और वेद प्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। दोनों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर ग्रामीण खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का उदाहरण प्रस्तुत किया कड़े मुकाबले में सम्पूर्णनगर विजेता बना, जबकि झंडी गाँव उपविजेता रहा, जिसने शानदार प्रदर्शन किया कार्यक्रम में नंदलाल कश्यप, नईम अली, सुरेश राजपूत, कमलेश कश्यप, खुशीराम राजपूत, बच्चालाल कश्यप, राजेश राजपूत, सलीम अली, हंसराज सिंह, पारसनाथ सैनी, सुशील विश्वकर्मा, छोटकए कश्यप, रंजीत कश्यप, कुणाल कश्यप, बर्रा कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे रेफरी की जिम्मेदारी मोनू गिहार व कमलेश कश्यप ने संभाली, जबकि स्कोरिंग का कार्य लसिक राजपूत और अमन मिश्रा ने किया झंडी गाँव में हुए इस भव्य खेल आयोजन ने युवाओं में नए जोश और उत्साह का संचार किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें