November 2, 2026 9:44 pm

अन्ना गायों को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर औंधे मुंह खंती में गिरा*  *चालक गंभीर रूप से घायल*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रिपोर्टर रितिक कुमार

माधौगढ़, जालौन । सड़क पर घूम रही अन्ना गायों को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर असंतुलित होकर औंधे मुंह खंती में गिर पड़ा। घटना में ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बताई जाती है।

प्राप्त विवरण के अनुसार माधौगढ़ थाना अंतर्गत माधौगढ़ बंगरा रोड पर कैलोरी के पास एक ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया एवं ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बताया जाता है सड़क पर अन्ना घूम रहे गोवंश को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और वह सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया

जिससे चालक/मालिक अरविंद कुमार राठौर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें