November 2, 2026 10:29 pm

तीन माह की बकाया मजदूरी को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन, काम ठप

रिपोर्टर: विजेन्द्र कुमार मौर्या, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र (PNP News)

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र जिले के ओबरा स्थित निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना में कार्यरत दर्जनों श्रमिकों ने तीन माह से बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के बैनर तले कार्य बंद कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने बिजली प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी को पत्र भेजकर बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की। श्रमिकों का आरोप है कि परियोजना का निर्माण कार्य कर रही दुसान पावर सिस्टम इंडिया लिमिटेड के सब-कॉन्ट्रैक्टर जीशा एवं आरके ई कंपनी द्वारा उनसे लगातार तीन माह तक काम कराया गया, लेकिन अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।

मजदूरों ने बताया कि वे लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। घर पर परिजन पैसे का इंतजार करते-करते परेशान हो चुके हैं। मजदूरी न मिलने के कारण परिवारों के दैनिक और जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

श्रमिकों ने कहा कि स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने के बावजूद कंपनियां केवल आश्वासन दे रही हैं, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है।

श्रमिकों ने आरोप लगाया कि ओबरा सी परियोजना में श्रम कानूनों की खुलेआम अनदेखी हो रही है और प्रशासन भी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया, तो वे अपने परिवारों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली प्रबंधन की होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें