November 2, 2026 8:07 pm

डीसी बोले; पानी निकासी के पर्याप्त प्रबंध; सीएम ने कहा- मौके पर जाकर करें निरीक्षण करो

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 2 जुलाई रिपोर्टर दीपक तिवारी

रेवाड़ी शहर व जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के मौसम को मद्देनजर रखते हुए पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम कर दिए गए हैं। नगर परिषद, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा सिंचाई विभाग की ओर से सौ से अधिक पंप स्थापित किए गए हैं तथा पानी की निर्बाध निकासी के लिए ड्रेन, नालों व सीवरेज लाइनों की सफाई करवा दी गई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा व एडीसी राहुल मोदी भी मौजूद रहे।

डीसी ने बताया कि शहर में जलभराव के प्रमुख स्थान जैसे ब्रास मार्केट, सिविल हॉस्पिटल, नई अनाज मंडी रोड, सेक्टर तीन, वार्ड एक, हनुमान मंदिर, शिव चौक आदि पर पानी निकासी के लिए पंप स्थापित किए गए हैं। रेवाड़ी के अलावा कोसली, बावल तथा धारूहेड़ा कस्बा में भी पानी निकासी के लिए स्थाई तौर पर 12 व 11 मूवेबल पंप लगाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में ड्रैनेज सिस्टम की सफाई करवाई गई है। अब बारिश आने के बाद दो से तीन घंटे की अवधि में पानी निकाल दिया जाता है।

डीसी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई विभाग ने 52 मूवेबल तथा 14 स्थानों पर बरसाती पानी की निकासी के लिए स्थाई तौर पर पंप स्थापित किए गए हैं। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

वीडियो कांफ्रेंस में डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि समाधान शिविर, जनसंवाद या समाधान प्रकोष्ठ की एक भी शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उपायुक्त स्वयं मौके पर जाकर पानी निकासी के लिए लगाए गए पंपों की वर्किंग का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि अनट्रीटेड वाटर नहरी पानी, नदी या बरसाती पनी की ड्रेन में ना डाला जाए।

इस बैठक में समाधान शिविर, साइबर क्राइम के दोषी व्यक्ति की संपत्ति को जब्त करने के लिए बनाए गए नए एक्ट, क्रिड की कार्यप्रणाली, पंचायती भूमि पर वर्ष 2004 से पहले काबिज लोगों को स्वामित्व प्रदान करने आदि के बारे में विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर नगराधीश प्रीति रावत, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित रघुवंशी, बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौहान, कार्यकारी अभियंता विजय बाघोतिया, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद, एसडीओ इंद्रजीत यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें