November 2, 2026 9:44 pm

अपना समाज के लोगों ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के 134 वीं जयंती मनाया — प्रधान पूर्णमासी धारूहेड़ा –

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 – (दीपक तिवारी)14 अप्रैल शाम समाजसेवी पूर्णमासी प्रधान एवं धारूहेड़ा अपना समाज के लोगों ने संविधान निर्माता की 134 सी जयंती पर रैली का आयोजन किया। रैली जो हरी नगर से रामनगर होते हुए बस रोड भगत सिंह चौक पर भगत सिंह को माला अर्पण करते हुए रैली नगर पालिका के पास बाबा साहब अंबेडकर पार्क में यह रैली का समापन हुआ। रैली के दौरान बाबा साहब अमर रहे अमर रहे नारे लगाते हुए अपना समाज के युवा आगे बढ़ रहे थे। रैली में सैकड़ो अपना समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्णमासी प्रधान ने कहा कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बाबा साहब ने भारत को दिया है। हमें गौरव है कि बाबा साहब ने अपना समाज के लोगों को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया।

इस मौके पर पूर्व पार्षद विक्रम, नवल (समाजसेवी), रविंद्र बौद्ध, सोमदत्त, फत्येंद्र , महेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, रोहित बौद्ध, चंदन बौद्ध, कृष्ण कुमार फौजी, वह अनिल कुमार आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें