लखीमपुर खीरी: राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत चलाए जा रहे “पोषण भी पढ़ाई भी” सप्ताह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के प्रति समुदाय में जागरूकता फैलाने का अनूठा प्रयास किया। नगर क्षेत्र पंचायत के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में, शालापूर्व शिक्षा में खेल, टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटीरियल) और शून्य या कम लागत वाले नवाचार अपनाने वाली सक्रिय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपा वर्मा, और रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक बृजेन्द्र अग्निहोत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह के पश्चात कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रैली का आयोजन कर आमजन को शिक्षा और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया। बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों को सरल, रोचक और खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा देने के साथ-साथ स्वदेशी खिलौने, कठपुतली नाटक और भाव गीत का प्रयोग भी करना चाहिए।उन्होंने आगे बताया कि बाल विकास विभाग और रॉकेट लर्निंग के सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कौशल संवर्धन के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों को बाल-केंद्रित शिक्षा के मजबूत स्तंभ के रूप में विकसित करना और बच्चों के अभिभावकों को केन्द्र से जोड़ना है।कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी लखीमपुर नागमणि मिश्रा, परियोजना समन्वयक इंद्रजीत वर्मा, रॉकेट लर्निंग प्रतिनिधि निशांत शुक्ला, और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मधु मिश्रा, लौंगश्री, गीता शुक्ला, राममोहिनी, स्नेहलता, मनोरमा, सबनम परवीन, मुन्नी, लक्ष्मी, शशि, पूनम, सरिता देवी, सरोजनी वर्मा, शिल्पी देवी, नीलम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर*











