November 2, 2026 8:07 pm

जनपद पंचायत सीईओ सर्वेश यादव को हटाने की मांग, को लेकर ज्ञापन सोपा 

पीएनपी न्यूज़ /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आगर-मालवा / पंचायत आगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्वेश यादव को हटाने की मांग लेकर । गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे सरपंचों एवं जनपद सदस्यों ने जिला कलेक्टर आगर-मालवा को आवेदन सौंपा।

 

*आवेदन में प्रमुख आरोप:*

– CEO द्वारा जनपद सदस्यों और सरपंचों से अभद्र व्यवहार व अपमानजनक रवैया

– टीएस एवं एसओ से जुड़े कार्यों में जानबूझकर परेशान करना

– पंचायतों की फाइलें लंबित रखकर विकास कार्यों में देरी करना

 

आवेदनकर्ताओं का कहना है कि CEO के रवैये से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य रुके पड़े हैं। पूर्व में भी जिला प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

*अल्टीमेटम*: सरपंचों ने चेतावनी दी कि यदि 2 दिवस के भीतर CEO को नहीं हटाया गया तो जनपद पंचायत आगर के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।

 

*मौजूद रहे*: इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोहनलाल मकवाना,

मुकेश केलकर, जनपद सदस्य सुंदर यादव, गोपाल शर्मा, शंकर लाल, सदस्य

प्रतिनिधि गोवर्धनलाल मालवीय, बद्रीलाल, सरपंच संघ अध्यक्ष दीपक गुर्जर, ईश्वर सिंह, सतपाल सिंह, प्रधान सिंह, श्याम सिंह, कैलाशचंद, सरदार सोलंकी, जगदीश सिंह, रामेश्वर यादव, नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

अब देखना है कि जिला प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें