November 2, 2026 9:41 pm

कानपुर: महिला से अभद्रता का आरोप, वायरल वीडियो के बाद पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

रिपोर्ट: योगेश यादव | PNP न्यूज़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कानपुर। थाना हनुमंत विहार क्षेत्र की उस्मानपुर चौकी इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि शिवम नामक व्यक्ति द्वारा सलीना नाम की महिला के साथ लगातार अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की जा रही है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीडियो सामने आने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

पीड़ित महिला न्याय की मांग कर रही है। वहीं, यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि उसकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।

📍 मामला: उस्मानपुर चौकी क्षेत्र, थाना हनुमंत विहार, कानपुर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें