November 2, 2026 9:40 pm

छत्तीसगढ़: शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डीईओ जितेंद्र गुप्ता को देवरहा बाबा सेवा समिति ने किया सम्मानित

सरगुजा संभाग हेड ध्रुव जायसवाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैकुंठपुर (कोरिया):शैक्षिक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नए प्रयोगों (नवाचार) के लिए ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित कोरिया जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) आदरणीय श्री जितेंद्र गुप्ता को देवरहा बाबा सेवा समिति द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समिति के सदस्यों ने डीईओ कार्यालय पहुंचकर आदरणीय श्री जितेंद्र गुप्ता को समिति का आधिकारिक स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा उत्तम स्वास्थ्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

शिक्षा के स्तर को सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था में आधुनिक नवोन्मेष लाने के लिए श्री गुप्ता को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से पूरे कोरिया जिले में हर्ष का माहौल है। सामाजिक संगठन एवं विभिन्न संस्थाएं लगातार उन्हें बधाई दे रही हैं। इसी क्रम में देवरहा बाबा सेवा समिति ने भी उनके इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उनका नागरिक अभिनंदन किया।

 

इस विशेष अवसर पर देवरहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष श्री शैलेश शिवहरे, वरिष्ठ सदस्य श्री अभय दुबे एवं श्री शाहिद अफसरी सहित समिति के अन्य सदस्य व गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष श्री शैलेश शिवहरे ने कहा कि श्री जितेंद्र गुप्ता का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना संपूर्ण कोरिया जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उनके कुशल नेतृत्व और नवाचारों से जिले के शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव आया है। सम्मान ग्रहण करने के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी श्री गुप्ता ने देवरहा बाबा सेवा समिति के समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें