November 3, 2026 10:43 pm

चिरंजीव ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 20 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन रेवाड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। चिरंजीव राव ने पहले त्रिवेणी के पौधे लगाकर पर्यावरण को संतुलित रखने का संदेश दिया, इसके बाद वे हर वर्ष की भांति वृद्ध आश्रम पहुंचे और वहां पर सभी वृद्ध लोगों को फल वितरित किए। चिरंजीव राव ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की।

चिरंजीव राव ने राहुल गांधी को सांप्रदायिकता और नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ मोहब्बत का संदेश देने वाला नेता बताया। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर राहुल गांधी जनता के बीच रहकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने जातिगत जनगणना और जनता की समस्याओं को संसद में उठाने के लिए राहुल गांधी की मुहिम को ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने राहुल गांधी को किसानों का सच्चा मसीहा बताते हुए कहा कि राहुल गांधी, किसानों के हित में देश में भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आए। आज के दिन कोई भी किसानों की मर्जी के बिगैर उनकी जमीन की तरफ देख भी नही सकता। देश को इक्कीसवी सदी में दुनिया के अग्रीणी देशों में सुमार करने का जो सपना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देखा था, उस सपने को सकार करने की पुरी क्षमता व लगन राहुल गांधी में है।

चिरंजीव राव ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा की, जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें न्याय दिलाने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने मनरेगा और खाद्य सुरक्षा जैसे कार्यक्रमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसानों के लिए उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई और किसानों की मांगों का समर्थन किया। राहुल गांधी ने हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की बात की है। उन्होंने कहा है कि देश में नफरत और हिंसा का कोई स्थान नहीं है और सभी को मिलकर देश को आगे बढ़ाना चाहिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें