November 2, 2026 9:50 pm

घर में घुसकर कीमती जेवरात व नगदी चोरी,पुलिस जुटी जांच में

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रितिक कुमार पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

 

रामपुरा,जालौन। जनपद के रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम सिलउवा जागीर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी और कीमती जेवरात चुरा लिए।

जनपद जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिलउवा जागीर में बीती रात अज्ञात चोरों ने मंगल सिंह यादव पुत्र रणधीर सिंह के घर में घुसकर नगदी और कीमती जेवरात चुरा लिए। घटना के बाद क्षेत्र में विस्मय व दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि घटना के समय मंगल सिंह यादव व परिवार के सभी सदस्य रात में सो रहे थे तभी अज्ञात चोर घर में घुसे और कमरों की तलाशी लेते हुए नकदी और जेवरात समेट ले गए। सुबह करीब 4 बजे परिजनों की नींद खुली, तो घर के सामान को बिखरा हुआ पाया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से करीब 15 हजार नगद और कई कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में मंगल सिंह की मां शिवकली देवी की एक जोड़ी बिछिया, तीन जोड़ी तोड़िया, सोने के झुमके, तीन चांदी के सिक्के और 4 हजार नकद शामिल हैं।

वहीं मंगल सिंह की पत्नी गायत्री देवी के जेवरात और नकदी भी चोरी हुई है, जिनमें 11 हजार नकद, तीन जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी पायल शामिल हैं। इसके अलावा चोर घर से राशन के बोरे भी उठा ले गए।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की तहरीर सुनील यादव द्वारा पुलिस को दी गई है।

पुलिस का कहना है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर को निशाना बनाया और परिवार के सभी सदस्य जब गहरी नींद में थे, उसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें