November 2, 2026 4:57 pm

गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद थाने में हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, देर रात तक चला समझाइश का दौर

देवेन्द्र मेवाड़ा सेहत सार समाचार | जिला आगर मालवा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगर मालवा। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचे, जिसके चलते थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार गणेश विसर्जन जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

थाने के बाहर भीड़ बढ़ने और स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया। थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश दी तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को किया नियंत्रित

थाना परिसर में जमा लोगों के बीच पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देते हुए माहौल शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच देर रात तक बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की हिंसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें