November 2, 2026 8:49 pm

केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने 3809.55 लाख की योजनाओं का किया शुभारंभ 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 22 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लघु सचिवालय परिसर में नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर जिला की ग्रामीण विकास से जुड़ी 3809.55 लाख रूपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करते हुए विकास योजनाओं को आमजन को समर्पित किया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए सतत प्रयासरत है। इन परियोजनाओं से नागरिकों को पेयजल, सौंदर्यकरण के साथ ही गलियों में बेहतर सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग की गांव माजरा गुरदास में 493.87 लाख रूपए की लागत से नहरी जल आधारित पेयजल वितरण परियोजना, गांव माजरा गुरदास के नहरी जल आधारित पेयजल परियोजना के अंतर्गत गांव कोनसीवास में 55.09 लाख रूपए की लागत से पेयजल बुस्टिंग स्टेशन का शिलान्यास व जिला परिषद रेवाड़ी के 159 गांवों में 1436 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

वहीं सांसद निधि कोष के तहत जिला के 21 गांवों के लिए 168.51 लाख रूपए की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन, जिला परिषद रेवाड़ी के 144 गांवों में 299.36 लाख रूपए की लागत से लगवाई गई सोलर लाइट का उद्घाटन, पंचायत समिति रेवाड़ी के 65 गांवों में 909.30 लाख रूपए की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन तथा पंचायत समिति बावल के 24 गांवों में 447.39 लाख रूपए की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक डा. कृष्ण कुमार, विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि अनिल रायपुर, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, नगर पालिका चेयरमैन कंवल सिंह , डीसी अभिषेक मीणा, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें