रिपोर्टर योगेश यादव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!: कानपुर देहात में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटी और एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने डंपर को कब्जे में
: शिवली-रूरा मार्ग पर कारी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार मां बेटी सहित तीन की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। जबकि डंपर कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू की है।
: रूरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी राम शंकर के भाई सुखवीर सिंह की तीन दिन पहले मृत्यु हो गई थी। इसकी सूचना पर बिहारी पुरवा कन्नौज की रहने वाली उनकी तीस साल की बहन लल्ली पत्नी मुकेश अपनी चौदह साल की पुत्री मानवी के साथ दौलतपुर आई थी। इस समय वह पति के साथ दिल्ली में रह रही थी।सोमवार को वह दिल्ली जाने के लिए पुत्री के साथ रूरा आ रही थी। उसको छोड़ने के लिए राम शंकर का अठारह साल का पुत्र सुधीर गांव के पैतीस वर्षीय बंकू पुत्र दिनेश के साथ बाइक से रूरा आ रहे थे। शिवली-रूरा मार्ग पर कारी गांव के पास तेज रफ्तार बिना नंबर के ओवरलोड डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां बेटी के अलावा सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाने के साथ डंपर कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर रूरा जेपी सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।











