उमंग के साथ मनाया गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सहसवान,बदायूं। नगर व देहात क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्योहार बड़े ही अकीदत व जोशो-खरोश व हर्ष उल्लास उमंग के साथ के साथ मनाया गया
ईद उल फितर का त्योहार नगर व देहात क्षेत्रों में बड़े ही अकीदत व जोशो-खरोश हर्ष उल्लास उमंग के साथ मनाया गया नगर एवं देहात क्षेत्रों में अलग-अलग समय अनुसार ईदगाह व मस्जिदों में शासन के आदेश अनुसार परिसर के अंदर ही नमाज अदा की गई नगर में सुबह 7:30 बजे पुरानी ईदगाह अहले हदीस कर्बला मैं ईद उल फितर की नमाज पैशे इमाम नईम अब्दुल्ला ने अदा कराई उसके बाद नगर में सबसे बड़ी ईदगाह मीरा साहब अली दरगाह में ईद उल फितर की नमाज 8:30 बजे पैशे इमाम ईदगाह सैय्यद रूवेद ने अदा कराई मोहल्ला शाहबाजपुर जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज 8:30 बजे पैशे इमाम कारी खलीक उर रहमान ने बड़े ही अकीदत के साथ नमाज अदा कराई बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज मैं हजारों की तादाद में नमाजी नमाज को पहुंचे और नमाज अदा की तयशुदा समय के उपरांत 8:30 बजे ही नमाज अदा की गई नमाज के बाद दुआ में कौम व मुल्क की सलामती के लिए हजारों हाथ एक साथ उठे नमाज संपन्न होने के बाद ईदगाह व मस्जिदों के पास पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां व अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने पहले ही साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए थे कहीं भी किसी भी मस्जिद ईदगाह के पास गंदगी ना रहने पाए ओर सुबह से ही साफ-सफाई पानी व्यवस्था व चुना डलवाया गया था। ईदगाह के मुख्य गेट के सामने नगर पालिका सौजन्य से एक स्थाई अतिथि कैंप भी लगाया गया जहां लोगों की बैठने की व्यवस्था थी
नमाज संपन्न होने के बाद लोग एक दूसरे के गले मिले और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी इस मौके पर मौजूद आला अधिकारियों ने भी एक दूसरे को गले लगा कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी इस मौके पर मौजूद रहे उप जिला मजिस्ट्रेट प्रेमपाल सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स व महिला कांस्टेबल सहित ईदगाह और मस्जिदों के आसपास लगाया गया जिससे कोई असुविधा न होने पाए उसी को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया
बदायूं से संवाददाता जितेन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट











