November 2, 2026 8:07 pm

अचानक गौशाला के पास लगी आग, समय रहते आग पर पाया गया काबू।।

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामपुरा(जालौन):- नगर में निनावली सड़क पर आरटीआई कॉलेज के पास नगर पंचायत की बनी कान्हा गौशाला के पास अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसे गौशाला की आग बुझाने वाली मशीन से आग को बुझाया गया।

सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते नगर पंचायत द्वारा निर्मित कान्हा गौशाला के समीप बारूद की कोठरी के पास मे आग लग गई। आग को देखकर कान्हा गौशाला के कर्मचारियों द्वारा चेयरमैन गायत्री वर्मा को सूचना दी। सूचना पाकर चेयरमैन मौके पर पहुँचकर गौशाला के पास लगी आग को बुझाने के कार्य मे जुट गये। नगर पंचायत में मौजूद छोटी फायर गाड़ी को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। चेयरमैन ने फायर ब्रिगेड को फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की भी गाड़ी गौशाला के पास पहुँचकर आग बुझाने के कार्य मे जुट गई। 3 घंटे की कड़ी मशसक्कत के बाद गौशाला के पास की आग पर काबू पाया गया। आग से बस्ती व गौशाला के बीच खाली पड़ी लगभग 5 एकड़ जमीन जल गई। किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई। गौशाला के पास आग की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर आ गये। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया हैं। आग की सूचना पर थाना प्रभारी संजीव कटियार, उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह आदि सहित गौशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें