Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 14 मई रिपोर्टर दीपक तिवारी
भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत आतंकियों और पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। सेना के इस अद्भुत पराक्रम और शौर्य को सम्मान देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों और जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में अगले 11 दिनों तक आयोजित की जा रही इस यात्रा के क्रम में बुधवार को गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के जिलाध्यक्षों गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी और नूंह के साथ बैठक कर तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की विजयगाथा को आमजन के मध्य ले जाने व सेना के पराक्रम को सलाम और युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही।











