धारूहेड़ा पी एन पी न्यूज: संवाददाता डॉ राजकुमार यादव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भिवाड़ी पर्यावरण संरक्षण और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ राष्ट्रीय अभियान के तहत राजपूत समाज भिवाड़ी (पंजीकृत) की ओर से महाराणा प्रताप पार्क गांधी कुटीर भिवाड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्य में समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रकृति के लिए अत्यंत लाभकारी पौधे जैसे वटवृक्ष (बरगद), पाकर और अर्जुन आदि के पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व राजपूत समाज भिवाड़ी के प्रधान धर्मबीर सिंह तोमर ने किया। उनके साथ श्री राजकुमार सिंह राघव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह जादौन, बीरी सिंह राणा, अभय सिंह चौहान, केदार सिंह सिकरवार, लाखन सिंह राठौड़ और मोहित सिंह चौहान सहित समाज के कई मुख्य अधिकारी गण एवं निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान युवा प्रिंस राणा ने लगाए गए सभी पौधों को पानी पिलाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने इस बात पर जोर दिया कि केवल पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका बड़े होने तक संरक्षण करना भी हम सभी का दायित्व है।











