रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में सोमवार देर शाम रुक-रुककर हुई बारिश के चलते पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। भारी चट्टानें और मलबा वाराणसी-शक्तिनगर राज्य राजमार्ग पर आ गिरा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।हालांकि घटना के दौरान कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और जनहानि नहीं हुई। भूस्खलन के बाद सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई छोटे और बड़े वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मलबा हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे सड़क पर आवागमन अब भी जोखिम भरा बना हुआ है। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में भी लगातार बारिश के दौरान इसी स्थान पर भूस्खलन हुआ था, जिससे करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा था।











