November 2, 2026 8:51 pm

उछलता-कूदता चीता अब आगर तक आने वाला है। मुख्यमंत्री यादव 

पीएनपी न्यूज़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगर मालवा। उछलता कूदता हमारा चीता अब आगर आने वाला है, क्योंकि गांधी सागर अभयारण्य का मंदसौर जिला आगर से लगा हुआ है। आने वाले समय में प्रदेश के गांधी सागर अभयारण्य में छोड़े जाने वाले चीतों के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात 23 मार्च को सीएम हाउस भोपाल में आगर से पहुंचे हजारों किसानो के बीच कही। सोमवार को आगर क्षेत्र से विधायक मधु गेहलोत के नेतृत्व में 350 फोर व्हीलर वाहनों से करीब 1 हजार से अधिक किसान, किसान कल्याण वर्ष के लिए धन्यवाद यात्रा में भोपाल पहुंचे। वहां आयोजित सभा में सीएम के साथ विधायक मधु गेहलोत, एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय मंचासीन

थे। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आगर जिला मालवा क्षेत्र के पश्चिम क्षेत्र का बढिया जिला है। राजस्थान से लगाकर दिल्ली तक आने जाने वाले लोगो के बीच सबसे मजबूती के साथ आगर खड़ा है। उज्जैन आने वाले लोग मां बगुलामुखी के दर्शन बिना रहते नही है। डॉ. यादव ने जिले के किसानों को चंबल, पार्वती और कालीसिंध नदियो के माध्यम से प्रदेश और केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लाभ सीधे तौर पर मिलने का दावा भी किया। क्षेत्र के किसानों के लिए सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभकरीब 200 करोड़ रूपए लागत की आहू मध्यम सिंचाई परियोजना एवं हड़ाई बांध परियोजना से मिलेगा। सीएम यादव ने प्रदेश की विकसित होती सड़को को केन्द्र में रखते हुए आगर जिले के नजदीक से गुजरने वाली मंदसौर जिले में 8 लेन सडक का लाभ जिले के लोगो को 1 मिलने की बात कही। सीएम के संबोधन के पूर्व विधायक मधु गेहलोत ने भी आगर विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए है। और। होना है तथा किसानों के लिए: सिंचाई का रकबा बढाकर आय को दोगुना करने के लिए किसान कल्याण वर्ष 2026 के संदर्भ में 1 धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान जिला के वरिष्ठ नेता करणसिंह यादव,गोविंद सिंह बरखेडी,श्यामसिंह परिहार, कैलाश गवली,भेरुसिंह चौहान,जिला महामंत्री मंयक राजपूत,सुरजसिंह परिहार, हरिनारायण यादव, प्रेम यादव, लालसिंह राजपूत,आभा चोपडा,संगीता देसाई,अजय जैन,भरत प्रजापत, प्रहलाद सिंह चौहान,मेरबानसिंह, सुरेन्द्र सिंह परिहार, राजेश आर्य, अंतरसिंह दरबार, बाबुलाल बिजापारी,शेवाराम आंजना, डॉ राहुल जैन, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें