November 2, 2026 8:49 pm

आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री मोदी की विशेष सौगात- डा. कृष्ण कुमार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 27 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में गांव भाड़ावास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 से अधिक आयु वाले वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने किया।

इस कैंप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाड़ावास के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के लाभार्थियों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि आयुष्मान योजना में 70 साल से अधिक आयु वाले वृद्धजनों को पांच लाख रुपये तक का हर साल मुफ्त इलाज उपलब्ध है। इसके लिए 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति पात्र है। इस कार्ड से पात्र व्यक्ति आयुष्मान पैनल में शामिल किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुजुर्गों की सेवा के लिए यह विशेष योजना लागू की है। कैंप में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल रेवाड़ी व उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर डॉ. भंवर सिंह नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, मनीष खत्री मैनेजर, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल के यूनिट हेड डा. अंकित श्रीवास्तव, एजीएम डॉ. सत्यनारायण यादव, डॉ. तेजस्वी यादव, मनोज यादव एलएचवी, पूनम यादव, एलटी, संजय यादव एलटी, दिनेश फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स सुशीला, राहुल, विष्णु, रविन्द्र अग्रवाल, नीलम, सुनीता, मैत्री देवी तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें