November 2, 2026 7:00 pm

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों की मंजूरी पर जताया स्वास्थ्य मंत्री का आभार- नापा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा

रेवाड़ी 3 नवंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने हरियाणा सरकार स्वास्थ्य मंत्री आरती राव आभार व्यक्त किया। बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस सीटों की संख्या शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 100 की मंजूरी दिलाने पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की है। धारूहेड़ा नगर पालिका उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने बताया कि शिक्षकों व तकनीकी स्टाफ की कमी के चलते कॉलेज में पिछले सत्रों में केवल 63 सीटों पर ही दाखिले हो पा रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की सक्रिय पैरवी से सरकार ने कॉलेज में आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति और अधोसंरचना सुधार के कदम उठाए। वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद शिक्षा एवं चिकित्सा आयोग में की गई सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप कॉलेज को 100 सीटों की मान्यता पुनः प्राप्त हुई। यादव ने कहा कि यह फैसला विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत के साथ आयुर्वेदिक शिक्षा को सशक्त दिशा देने का काम है।

इस अवसर पर नगर पालिका उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, धर्मपाल श्योराण, खड़खड़ा सरपंच सुशील यादव, समाजसेवी विकास यादव, विश्व हिंदू परिषद जितेंद्र यादव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजक राकेश राव, राजू पार्षद, राजेंद्र सैनी, आरडब्ल्यूए प्रधान रामनिवास, धर्मवीर पार्षद, समस्त क्षेत्र वासियों ने खुशी जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें