November 2, 2026 10:40 pm

आगर मे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बडी धुम धाम निकला

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

पीएनपी न्यूज़

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा /ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा शहर में एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। और पैगंबर हज़रत मुहम्मद स. अ. स. की शिक्षाओं को याद किया। जुलूस छावनी मस्जिद के पास से शुरू हुआ और पुराना टॉकीज, रातड़िया तालाब, कसाई मोहल्ला, हाटपूरा, सरकारबाड़ा, गोपाल मंदिर, नाना बाजार, होते हुए पुनः छावनी पंहुचा जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में मनासा नीमच से आए कव्वालों के द्वारा एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए गए, जो पैगंबर हज़रत मुहम्मद स. अ. स साहब के प्रति प्रेम और श्रद्धा को दर्शाते थे। शहर में जुलूस का पूरे रास्ते लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और लोगों द्वारा जगह जगह स्टाल लगाकर फल, हलवा, खीर मिठाइयां बाटी गई।

 

जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुलूस की निगरानी कर रहे थे। और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार थे। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो मुस्लिम समुदाय के पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब की पैदाइश के दिन की याद में निकाला जाता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें