Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लोकेशन बदायूं
रिपोर्ट मनोज कुमार
आज अब्दुल्लाह डिग्री कालेज बदायूँ में ’’योगा फॉर वन अर्थ, वन हैल्थ’ यानी ’एक धरती, एक स्वास्थय थीम पर योग दिवस 2025 उत्साह पूर्वक मनाया गया। कालेज प्रांगण में डॉ मयंक देव दीक्षित के निर्देशन में बडे उत्साह के साथ कालेज के शिक्षक मोहम्मद अकरम खान, फैज़ुल अरिफीन , उज़ैर आजम , संगम चतुर्वेदी, अनिल कुमार , विनोद कुमार, रानी ,सीमा शर्मा व छात्र-छात्राओं ने योग के कई आसनों जैसे- सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, बज्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन,आदि का योग अभ्यास किया। छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डॉ मयंक देव दीक्षित ने योग के महत्व को बताया उन्होने कहा- कि योग करने से मनुष्य मानसिक तथा शारीरिक विकारों से दूर रहता है तथा हमेें तनाव और चिंता से मुक्ति दिलाता है और जीवन के उद्देश्य को खोजने में मदद करता है अतः हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर स्टाफ और छात्र और छात्रायें उपस्थित रहे।











