November 2, 2026 8:51 pm

Sonbhadra news:सोनभद्र में नर्स ने किया प्रेम विवाह, दलित होने पर ससुराल वालों ने अपनाने से किया इनकार

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मेहुड़ी खुर्द गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद, सीता देवी और पंकज कुमार के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने यह कार्रवाई वार्ड नंबर एक दलित बस्ती राबर्ट्सगंज निवासी महिला रोशनी के तहरीर पर की है।

रोशनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह कौशल विकास योजना के तहत नर्सिंग का प्रशिक्षण कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेहुड़ी खुर्द निवासी पवन कुमार से हुई। दोनों ने बाद में प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो परिवार के लोगों ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

उसकी सास सीता देवी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि वह उसे बहू के रूप में स्वीकार नहीं करेगी। इसके बाद दंपती को घर से अलग कर दिया गया। वर्तमान में दोनों किराये के मकान में रहकर किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। महिला का कहना है कि वह मजदूरी कर परिवार चला रही है और कमाई का बड़ा हिस्सा किराये में चला जाता है।उसका आरोप है कि उसके पति पवन कुमार की सिविल लाइंस रोड स्थित कचहरी गेट के पास फोटोस्टेट, टाइपिंग और ऑनलाइन सेवा की दुकान को परिवार के लोगों ने बड़े भाई पंकज कुमार के नाम कर दिया। इसके बाद पति को घर और कारोबार दोनों से अलग कर दिया गया। परिवार की पैतृक भूमि, जो ग्राम मुसही में स्थित थी, को वर्ष 2025 में करीब 86 लाख रुपये में बेच दिया गया।

बिक्री से प्राप्त धनराशि में से उसके पति को कोई हिस्सा नहीं दिया गया। आरोप है कि उसी रकम से बड़े भाई पंकज कुमार के नाम करीब 13 लाख रुपये की जमीन खरीदी गई और मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उसे हिस्सा नहीं दिया। बड़े भाई पंकज कुमार पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें