November 2, 2026 7:01 pm

Pakistan:जफर एक्सप्रेस के यात्रियों ने खोली पोल, कहा-“BLA ने हमें खुद रिहा किया और बोले आपसे कोई दुश्मनी नहीं”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जाफर एक्सप्रेस के मुक्त यात्री।
छवि स्रोत: एपी
जाफर एक्सप्रेस के मुक्त यात्री।

बलूचिस्तानः बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा हाईजैक की गई जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के 104 यात्री मुक्त हो चुके हैं। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उन्होंने बीएलए के 16 आतंकवादियों को मारकर इन बंधकों को रिहा कराया है। मगर जाफर एक्सप्रेस के मुक्त हुए यात्रियों ने पाकिस्तानी सेना की पोल खोल दी है। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी सेना ने नहीं छुड़ाया, बल्कि बीएलए ने खुद से रिहा किया और बोले हमारी आपसे कोई दुश्मनी नहीं है।

जफरएक्सप्रेस से रिहा हुए बंधकों ने पुष्टि की कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ थे, जिसके कारण BLA ने उन्हें रिहा कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बीएलए ने किसी भी महिला या बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने यह कहकर हम लोगों को छोड़ दिया कि आपसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। अब BLA ने दावा किया है कि उसने 80 से ज़्यादा नागरिकों और बच्चों को रिहा किया है। वहीं इससे पहले पाकिस्तानी सेना का दावा था कि उसने मुठभेड़ में बीएलए के कई लड़ाकों को मार गिराया। इसके बाद उन्हें रिहा किया है।

बीएलए ने कहा-आप लोग जाइये

जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना से उनको कोई मदद नहीं पहुंची है, बल्कि बीएलए ने उन सबको खुद छोड़ दिया और बोले कि आप लोग निकलते जाओ। क्योंकि आपसे हमारा कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बाद हम लोग करीब 4 घंटे पैदल चलकर दुरूह रास्तों से उचित ठिकाने तक पहुंचे।

कहा-पीछे मुड़कर मत देखना

एक यात्री ने बताया कि ट्रेन हाईजैक होने से पहले ब्लास्ट किए गए। फिर हम सभी को ट्रेन से नीचे उतरने को कहा गया। जो जहां था, वहीं डर से लेट गया थ। फिर सबको उतारा बोले कि पीछे मुड़कर नहीं देखना। हम सब महिलाओं और बच्चों को बचाने में जुटे थे। बाद में उन्होंने कहा कि आप सभी जाइये।

नवीनतम विश्व समाचार

Source link

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें