November 2, 2026 10:44 pm

Madhya pradesh news: केन्द्रीय गृहमंत्री अति-उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हुआ सम्मान

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने का दिया संदेश, सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएं देने हेतु किया प्रेरित।

 

पीएपी न्यूज़ /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा / पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के आदेशानुसार भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए “केन्द्रीय गृहमंत्री अति-उत्कृष्ट सेवा पदक” एवं “केन्द्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित जिला आगर मालवा के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आगर मालवा में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

समारोह में पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी द्वारा सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को केन्द्रीय गृहमंत्री सेवा पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदक प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ संपूर्ण जिला पुलिस आगर मालवा के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना ही किसी पुलिसकर्मी की सबसे बड़ी पहचान होती है और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।

 

*केन्द्रीय गृहमंत्री अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी*

 

निरीक्षक शाकम्बर सिंह रावत, उप निरीक्षक मान सिंह परमार, सहायक उप निरीक्षक दिलीप तिवारी, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक अनिल शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर एवं प्रधान आरक्षक 290 तुलाराम नरवरिया।

 

*केन्द्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी*

 

उप निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक 136 रामसिंह पंवार, प्रधान आरक्षक 131 मुकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक 138 सतीश मोदी, प्रधान आरक्षक 251 गोकुल सिंह राठौर, आरक्षक 98 रविकांत शर्मा एवं आरक्षक 158 हंसराज सिंह।

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने कहा कि सेवा पदक केवल उत्कृष्ट कार्य का सम्मान नहीं, बल्कि भविष्य में और अधिक समर्पण, जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना को निरंतर बनाए रखते हुए पुलिस विभाग की गरिमा एवं आमजन के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

“सम्मान उत्कृष्ट कार्य का पुरस्कार ही नहीं, बल्कि उत्कृष्टता को निरंतर बनाए रखने की प्रेरणा भी है। सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की यह उपलब्धि संपूर्ण जिला पुलिस आगर मालवा के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें