रेवाड़ी, 22 मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला में घरेलू एल.पी.जी. सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। उन्होंने आह्वान किया है कि नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों या अफवाहों पर विश्वास न करें।डीसी ने बताया कि जिला में एलपीजी गैस आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) में किसी भी प्रकार की कोई कमी या रूकावट नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित होम डिलिवरी उपभोक्ताओं को उनके बुक में क्रम के अनुसार सिलेंडरों की होम डिलीवरी सामान्य रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी बुकिंग को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है।
डीसी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय उपरांत गैस बुकिंग होने के बाद गैस एजेंसी द्वारा घरों में ही सिलेंडर की सप्लाई करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि ये अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का भंडारण न करें। घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण न केवल नियमों के विरूद्ध है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत खतरनाक है। केवल जरूरत पड़ने पर ही सिलेंडर बुक करें ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है। यदि कोई गैस एजेंसी संचालक कालाबाजारी या वितरण में अनियमितता बरतता पाया गया, तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में उपभोक्ता एलपीजी से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 पर कार्यदिवस पर सुबह 10 से सायं 4 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं।











