November 2, 2026 5:54 pm

Elon Musk के सपोर्ट में Trump ने खरीद डाली टेस्ला कार, खुद चलाई और जमकर की तारीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रंप ने खरीदी टेस्ला

फोटो: फ़ाइल ट्रंप ने खरीदी टेस्ला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में ट्रंप और मस्क एक टेस्ला कार के साथ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, एलन मस्क ने एक ब्रांड न्यू टेस्ला कार खरीदी है। ट्रप ने टेस्ला के मालिक एलन मस्क की मदद से यह कार सलेक्ट की है। मस्क अब ट्रंप के गवर्नमेंट एफिशिएंसी डिपार्टमेंट (DOGE) को लीड करते हैं। मस्क ने ट्रंप के लिए टेस्ला कार की पूरी चेन लाइन-अप की थी। साथ ही उन्हें कार चुनने में मदद भी की।

खुद चलाकर टेस्ट की स्पीड

ट्रंप ने मस्क द्वारा दिखाए गए सभी टेस्ला मॉडल्स की सराहना की और अपने लिए लाल रंगी की Model X को चुना। उन्होंने कहा कि यह काफी सुंदर है। मस्क ने ट्रंप को एक साइबरट्रक भी दिखाया। मस्क ने बताया कि यह बुलेटप्रूफ डिजाइन के साथ आता है। ट्रंप जब टेस्ला की स्पीड टेस्ट कर रहे थे, जो मस्क उनके साथ पैसेंजर सीट पर बैठे हुए थे। मस्क ने मजाक में कहा, ‘यह सब देखकर सीक्रेट सर्विस को हार्ट अटैक आने वाला है।’

गिर रहे हैं टेस्ला के शेयर

टेस्ला के गिरते शेयरों के बीच ट्रंप ने टेस्ला की कार खरीदी है। इस तरह उन्होंने एलन मस्क का सपोर्ट किया है। पिछले तीन महीने में टेस्ला के शेयरों में करीब 50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। सोमवार को ही टेस्ला के शेयर 15 फीसदी गिर गए थे। टेस्ला के इस समय बुरे दिन चल रहे हैं। बीते कुछ महीनों से टेस्ला की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है। यूरोप में टेस्ला की बिक्री 45 फीसदी गिरी है। जर्मनी में टेस्ला की बिक्री 76 फीसदी गिर गई है। चीन में भी टेस्ला की बिक्री 11.5 फीसदी गिर गई है। टेस्ला के शेयर गिरने से एलन मस्क की नेटवर्थ में भी बड़ी गिरावट आई है।

नवीनतम व्यापार समाचार

Source link

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें