November 2, 2026 8:12 pm

DPRO-ADPRO की अवैध वसूली के लगाये आरोप DM को सौंपा ज्ञापन प्रधानों का हल्ला बोल, प्रदर्शन

रिपोर्टर वीरपाल कुमार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला: बदायूं, उत्तर प्रदेश
दिनांक: 25 मार्च 2025

राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन, उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष पंकज सक्सेना के नेतृत्व में आज DPRO एवं ADPRO की अवैध वसूली को रोकने के लिए जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन का आरोप है कि ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के नाम पर प्रधानों से अवैध वसूली की जा रही है। पक्ष-विपक्ष की शिकायतों को आधार बनाकर DPRO एवं ADPRO पंचायत राज अधिकारियों द्वारा बिचौलियों के माध्यम से धन उगाही की जा रही है। इस गंभीर मामले को लेकर जिले के सभी प्रधान एकजुट हुए और जिला अध्यक्ष पंकज सक्सेना के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रधान संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष नवीन कुमार शाक्य (प्रधान गबैन) सहित विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रधान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा गया और अंत में धरना समाप्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो यह आंदोलन एक बड़े रूप में सामने आ सकता है। प्रधान संगठन का कहना है कि यदि अवैध वसूली पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अगला कदम और भी उग्र होगा।- राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन , उत्तर प्रदेश

स्टेट हेड ब्योरो चीफ – भूदेव प्रेमी इन्डिया टाईमस 7 न्यूज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें