रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में मरकरी पुल के पास एक गहने और बर्तन की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद चुरा लिए। यह घटना गुरुवार देर रात को हुई।सिद्धिकला निवासी रजनीश सेठ की रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर ‘शिव अलंकार एवं बर्तन भंडार’ नाम से दुकान है। गुरुवार रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।
शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने रजनीश सेठ को फोन पर दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। तिजोरी का ताला भी टूटा हुआ मिला।
रजनीश सेठ के अनुसार, तिजोरी में रखे लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और लॉकर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद गायब थे।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस मुख्य और व्यस्त मार्ग पर हुई वारदात सेव्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।











