संपादक नीलेश वर्मा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के शिवदासपुर नगर में एक घर में पूजा के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, अजय कुमार पाल के घर में पूजा चल रही थी, तभी अचानक आग भड़क उठी।
आग की चपेट में आने से घर में रखे महत्वपूर्ण कागजात, घरेलू सामान तथा कुछ नकदी जलकर राख हो गई। आग से उठते धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई तथा हुए नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया है।
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने से परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।











