November 2, 2026 9:35 pm

स्लग-मेंथा फैक्ट्री के टैंक में उतरे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, तीसरे की हालत गंभीर।

लोकेशन – बदायूँ/रिपोर्ट मनोज यादव 9548220621

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एंकर-बदायूं में दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खेत पर बनी मेंथा फैक्ट्री के टैंक की सफाई करने उतरे तीन सगे भाइयों में से दो की मौत हो गई जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

वीओ- ज़िले के फैजगंज थाना क्षेत्र के

गांव सुरैनी पापड़ी निवासी तीन सगे भाई मेंथा फैक्ट्री के टैंक की सफाई करने के लिए अंदर उतरे थे। इसी दौरान टैंक के भीतर उनकी हालत बिगड़ गई। हादसे में जयवीर और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनवीर बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दो भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें