November 2, 2026 6:54 pm

जहरीली शराब बनी मौत का पैगाम, महाराष्ट्र में 13 लोगों ने गंवाई जान

रिपोर्टर: योगेश यादव | पीएनपी न्यूज़ महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी क्षेत्रों में 8 लोगों ने जान गंवाई, जबकि पुणे के काले पड़ल में 3 और हडपसर में 2 लोगों की मौत हुई है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, कथित तौर पर योगेश वानखेडे नामक व्यक्ति द्वारा तैयार की गई स्पिरिट मिश्रित अवैध शराब अलग-अलग इलाकों में बेची गई थी। शराब पीने के कुछ समय बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कई पीड़ितों के मुंह से झाग निकलने लगा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए Devendra Fadnavis ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच के दौरान कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली गई है और इसकी जड़ों तक पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क कितने बड़े स्तर तक फैला हुआ है। शुरुआती तौर पर मेथेनॉल जैसे रसायन के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें