November 2, 2026 10:23 pm

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने रानी सुशीला देवी के निधन पर जताया शोक

धारूहेड़ा चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धारूहेंडा मे केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव धारूहेडा पहुंचकर समाज सेविका रानी सुशीला देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट कीया।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रानी सुशीला देवी का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, गरीबों की सहायता और जनहित के कार्यों को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। उल्लेखनीय है कि कस्बे के पूर्व सरपंच स्वर्गीय जेलदार राव शमशेर सिंह की धर्मपत्नी एवं ब्रिगेडियर देवेंद्र यादव तथा संजय यादव की माताश्री रानी सुशीला देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। क्षेत्र में वे अपने सेवा भाव और सामाजिक कार्यों के लिए विशेष पहचान रखती थीं। रानी सुशीला देवी हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती थीं। विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में कपड़े और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाकर सहयोग करती थीं। उनके सरल स्वभाव और समाजसेवा के प्रति समर्पण के कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था। उन्होंने जीवनभर धारूहेंडा में रहकर समाजसेवा को प्राथमिकता दी और अपने कार्यों से लोगों के दिलों में अलग स्थान बनाया। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी परोपकार और सेवा की भावना सदैव लोगों को प्रेरित करती रहेगी।भिवाड़ी के दूषित पानी और ट्रैफिक समस्या पर भी बोले केंद्रीय मंत्री इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने भिवाड़ी के दूषित पानी के मुद्दे पर कहा कि एसटीपी बनकर शुरू हो चुकी हैं और अब दूषित पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि एक वर्ष के भीतर धारूहेंडा में पानी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि टपूकड़ा से रेवाड़ी तक नया रोड निकाला जाएगा, जिससे धारूहेंडा का ट्रैफिक काफी कम होगा। इसके अलावा मसानी बैराज में दूषित पानी की समस्या को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह से आग्रह किया है कि दूषित पानी का उपयोग झाड़ली पावर प्लांट में किया जाए और बैराज में साफ पानी छोड़ा जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें