November 2, 2026 7:55 pm

सात फेरों से पहले गायब हुई दुल्हन, हल्दी के दिन लापता होने से मचा हड़कंप

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जातिगत असहमति के चलते प्रेम विवाह विवाद का रूप लेता नजर आ रहा है। करीब आठ साल पुराने प्रेम संबंध और कोर्ट मैरिज के बावजूद शादी से ठीक पहले युवती के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, डोंबिवली निवासी ओंकार और युवती एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। दोनों के बीच पिछले आठ वर्षों से प्रेम संबंध था। परिवारों की नाराजगी के बावजूद दोनों ने कानूनी तौर पर कोर्ट मैरिज कर ली थी और कुछ समय तक साथ भी रहे थे।

युवक का आरोप है कि युवती के परिवार को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। उनका कहना है कि युवक के बौद्ध समुदाय से होने के कारण परिवार लगातार इस विवाह का विरोध कर रहा था। इसी बीच शादी की तैयारियां चल रही थीं और 24 मई 2026 को विवाह होना तय था।

बताया जा रहा है कि 21 मई की रात हल्दी समारोह के दौरान युवती अचानक गायब हो गई। जब युवक युवती के घर पहुंचा तो वहां ताला लगा हुआ था और परिवार के सदस्य भी मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में चिंता में बदल गईं।

युवक ने मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें