November 2, 2026 9:44 pm

सोनभद्र पुलिस का बड़ा खुलासा, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला बिहार से गिरफ्तार।

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनपद में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पहचान बदलकर ड्राइविंग लाइसेंस तैयार कराने वाले एक शातिर अभियुक्त को अनपरा पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिहार से गिरफ्तार किया है।आरोपी पर फर्जी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस में नाम, पता और फोटो बदलवाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने का आरोप है। पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर न्यायालय में पेश किया।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना अनपरा पुलिस और साइबर थाना टीम ने तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के बाद आरोपी को बिहार के अररिया जिले से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार थाना अनपरा में दर्ज मुकदमा संख्या 54/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त मोहम्मद राशिद पुत्र मुमताज अहमद निवासी वार्ड नंबर 01 कुढ़हेली टोला बलबाही थाना पलासी जिला अररिया बिहार को 17 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अररिया बिहार से 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सोनभद्र लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद मंगलवार को न्यायालय भेज दिया गया।जांच में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने कूटरचना कर वादी के ड्राइविंग लाइसेंस संख्या UP6420140003598 पर अपना नाम, पता और फोटो अंकित करा लिया था। इसके अलावा DTO नागपुर महाराष्ट्र और DTO सिवान बिहार के नाम से भी फर्जी अभिलेख तैयार कराए गए थे।

 

जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी लगातार अपना पता बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था, जिससे उसकी गतिविधियों पर संदेह और गहरा गया। साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन और दस्तावेजों की पड़ताल की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

कई राज्यों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पुलिस को कर रहा था गुमराह

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी बेहद शातिर तरीके से अलग-अलग राज्यों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान बदल रहा था। वह फर्जी कागजात तैयार कर प्रशासनिक रिकॉर्ड में हेरफेर करने की कोशिश में लगा था। समय रहते कार्रवाई होने से बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हो सका।गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी

 

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शिवनन्दन सिंह और कांस्टेबल अजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें