November 2, 2026 8:55 pm

पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी की चेतावनी: ‘जो ब्राह्मणों की हत्या पर चुप रहे, उन्हें घर से भगाओ’*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मऊगंज: क्षेत्र के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने एक तीखा बयान देते हुए कहा है कि जो ब्राह्मण नेता मऊगंज में ब्राह्मणों की हत्या पर चुप रहे, उन्हें वोट नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर असल मां के पेट से जन्मे हो और ओरिजिनल जनेऊधारी हो, तो ऐसे नेताओं को घर से तमाचा मारकर भगाओ।”उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। लक्ष्मण तिवारी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब ब्राह्मण समाज में असंतोष की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मऊगंज में हाल ही में हुई घटनाओं के बाद भी कई ब्राह्मण नेता चुप्पी साधे बैठे हैं, जिससे समाज में नाराजगी बढ़ रही है।तिवारी ने आगे कहा कि “जो नेता अपने ही समाज के साथ खड़े नहीं होते, उन्हें राजनीति करने का कोई हक नहीं है।” उनके इस बयान को आगामी चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि उनके इस बयान पर अन्य राजनीतिक दल और नेता क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें