November 2, 2026 9:45 pm

चोरी के जेवरात खरीदने वाला आरोपी सुनार राजस्थान से गिरफ्तार; रिमांड पर लिया

रेवाड़ी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने मुस्तैदी से काम करते हुए गत 24 अप्रैल को गांव खरखड़ा में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात में संलिप्त दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहचान राजस्थान के जिला झालाबाद के खानपुर सुंदर नगर कालोनी निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

जांचकर्ता के अनुसार गांव खरखड़ा निवासी अनूप यादव अपनी शिकायत में बताया था की वह पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। गत 24 अप्रैल को वह अपने घर को ताला लगाकर धारूहेड़ा ट्रांसपोर्ट यूनियन में गया था और उनके परिवार के सदस्य गुरुग्राम गए थे। दोपहर करीब 3 बजे जब वे घर लौटे, तो देखा कि घर के अंदर कमरे और हॉल के दरवाजे खुले हुए थे। कमरे में रखे संदूक का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

संदूक में रखा एक बैग गायब था, जिसमें 2 लाख रुपये नकद, दो सोने की चेन, एक सोने का हार, 2 जोड़ी झुमके, 2 अंगूठी, 1 कुंडल, 1 मंगलसूत्र और 4 जोड़ी चांदी की पाजेब थीं। जो अज्ञात चोर मकान के पीछे से दीवार कूदकर अंदर घुसे थे और इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी राकेश कालबेलिया (निवासी गांव लोयचा, जिला बूंदी, राजस्थान) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी राकेश के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 1 लाख 6 हजार रुपये की नकदी और चोरी हुए सभी सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए थे।

पूछताछ में हुआ दूसरा खुलासा, सुनार गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी राकेश कालबेलिया ने पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान कबूला कि उसने चोरी की गई 4 जोड़ी चांदी की पाजेब राजस्थान के जिला झालावाड़ के खानपुर सुंदर नगर कॉलोनी निवासी सुनार विनोद कुमार को बेच दी थीं। इस मामले में सीआईए धारूहेड़ा ने छापेमारी कर दूसरे आरोपी सुनार विनोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी विनोद को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की गई चांदी की पाजेब बरामद की जाएंगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें