November 2, 2026 7:56 pm

सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, लोक अदालत के प्रयास से बीमा कंपनी ने सौंपा 11.50 लाख का चेक।

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रॉबर्ट्सगंज नगर के टीचर्स कालोनी निवासी फिरोज अहमद और उनके परिवार को छह महीने की लंबी प्रतीक्षा के बाद न्याय मिल गया है। स्थायी लोक अदालत के प्रयास से बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत के मामले में 11 लाख 50 हजार रुपये का चेक सौंप दिया।जानकारी के अनुसार, फिरोज अहमद के बेटे ऐयाज अहमद की 15 दिसंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस समय उनकी बाइक का बीमा आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी में था, जिसकी वैधता 19 नवंबर 2024 से 18 नवंबर 2025 तक थी। परिवार ने सभी जरूरी कागजात जमा कर 15 लाख रुपये का बीमा क्लेम किया। कंपनी ने शुरू में भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में राशि देने से इनकार कर दिया।

 

इसके बाद मजबूर होकर फिरोज अहमद (पुत्र तौफीक अहमद), उनकी पत्नी रुबीना खातून और बेटे सुहेल अहमद ने 11 नवंबर 2025 को स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दायर किया। लोक अदालत के हस्तक्षेप और लगातार प्रयासों से दोनों पक्षों में समझौता हो गया।परिवार को चेक सौंपा गया

 

समझौते के अनुसार, फिरोज अहमद और रुबीना खातून को 4 लाख रुपये तथा सुहेल अहमद को साढ़े तीन लाख रुपये दिए गए। इस तरह कुल 11 लाख 50 हजार रुपये का चेक परिवार को सौंपा गया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद ने बताया कि बिजली, पानी, अस्पताल, बीमा, परिवहन, शिक्षा जैसी जनहित से जुड़ी समस्याओं के मामले यहां बिना किसी कोर्ट फीस के निपटाए जाते हैं। इससे आम लोगों को सस्ता और तेज न्याय मिलता है।

अन्य पीड़ितों को भी न्याय की उम्मीद बंधी इस मौके पर स्थायी लोक अदालत के सदस्य नीरज सिंह, आशीष मिश्रा, अधिवक्ता दशरथ सिंह, आलोक वर्मा, जमुना सहित कई लोग उपस्थित रहे। परिवार ने लोक अदालत की सराहना करते हुए कहा कि आम आदमी केलिए यह अदालत वरदान साबित हुई है। इस सफलता से अन्य पीड़ितों को भी न्याय की उम्मीद बंधी है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें